Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने के लिए दिया गया प्रशिक्षण

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दारौंदा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सिवान के निर्देश पर किया गया।

प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित टीकाकरण की डिजिटल सूक्ष्म कार्ययोजना को अद्यतन करने तथा उसकी नियमित समीक्षा करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक सब सेंटर क्षेत्र में गांव, टोला, मोहल्ला व हाई रिस्क एरिया की मास्टर सूची तैयार कर टीकाकरण सत्रों की समुचित योजना बनाना आवश्यक है, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह सके।

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को सब सेंटर और एएनएम क्षेत्र के अनुसार नक्शा तैयार करने, गांव एवं टोला का हेड काउंट सर्वेक्षण डाटा संकलित करने, इंजेक्शन लोड के अनुसार सत्रों की योजना बनाने, संचार योजना, पर्यवेक्षण योजना तथा बायो मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय से टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, कोल्ड चेन हैंडलर, एएनएम तथा आशा फेसिलिटेटर सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित टीकाकरण की डिजिटल सूक्ष्म कार्ययोजना को समय पर अद्यतन कर उसकी प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।