लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध में 21 अगस्त 2022 को मणिभूषण दुबे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी शशि भूषण दुबे (मृतक के बड़े भाई) के बयान पर दारौंदा थाना कांड संख्या 224/2022 में 3-4 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में उल्लेख किया गया था कि मृतक अल्टो कार से भीखाबांध आया था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने कार को ओवरटेक कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।दारौंदा एस आई सुमन कुमारी
बताया कि मामले की जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए सीवान रामनगर निवासी गोलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद सिवान जेल भेज दिया गया।







