लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा। दारौंदा प्रखंड में विकास को नई गति मिलने जा रही है। शनिवार को प्रखंड प्रमुख गुड़िया सिंह लगभग 10 लाख रुपये की लागत से तैयार दो महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन करेंगी।
इनमें आईसीडीएस केंद्र के समीप लगभग 7 लाख रुपये की लागत से निर्मित फेवर ब्लॉक तथा आईटी भवन परिसर में बने भव्य स्टेज का उद्घाटन शामिल है। इन योजनाओं से आम जनता को सुविधाजनक आवागमन और कार्यक्रम आयोजन में सहूलियत मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह के साथ सभी पंचायतों के मुखिया, बीडीसी सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। स्थानीय लोगों में इन योजनाओं को लेकर उत्साह का माहौल है।







