Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा प्रशासन से सड़क बनाने और अतिक्रमण हटाने की मांग

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा प्रखंड क्षेत्र के चकरी मठिया गांव के ग्रामीणों ने सड़क एवं सरकारी भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों ने सड़क की मापी कराकर अतिक्रमण हटाने तथा आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाने की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत राज पांडेपुर अंतर्गत पकरी मठिया गांव में सर्वे संख्या 577, 576, 1161, 1162, 680, 546, 688 एवं 689 की भूमि तथा सड़क के कुछ हिस्सों पर कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी, खोप, नाद एवं अन्य अस्थायी निर्माण कार्य कर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है और ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में प्रशासन से सड़क एवं सरकारी भूमि की विधिवत मापी कराने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण आम लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी हो रही है और भविष्य में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।
ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन पर पृथ्वीनाथ भारती, ललन भारती, शशि प्रकाश, बिंदेश्वरी देवी, मुन्नी देवी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।