Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान : दारौंदा थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर गैस एजेंसी के समीप बुलेट और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानधर टोला निवासी जैकी पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जैकी पांडेय बाबा महेंद्रनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर अपने घर लौट रहे थे, तभी गैस एजेंसी के समीप यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। घायल के इलाज के लिए परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।