लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।
सीवान/दरौंदा: स्थानीय दरौंदा बाजार मेन रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर के स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को अखंड अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। यह अखंड अष्टयाम 24 घंटे तक चलेगा।
अखंड अष्टयाम का आयोजन ग्रामीणों और बाजारवासियों के सहयोग से किया गया है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रद्धा और भक्ति के साथ अष्टयाम कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भागीदारी देखने को मिली। भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा।
इस अवसर पर जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ छुन्नी बाबू, संतोष भारती, ओम प्रकाश साह, टुनटुन साह, राजेश गुप्ता, जितेंद्र साह, राजीव कुमार भारती, धर्मनाथ मोदनवाल, दीनदयाल साह, सोनू साह, कन्हैया साह, संतोष मोदनवाल, लल्लन गुप्ता, धीरेंद्र कुमार गुप्ता सहित समस्त बाजारवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







