Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा बीपीएम को भावभीनी विदाई, जीविका दीदियों ने किया सम्मानित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) अमित प्रीतम के स्थानांतरण पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके चार वर्षों के सफल कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।

समारोह को संबोधित करते हुए जीविका दीदियों और कर्मियों ने कहा कि अमित प्रीतम के नेतृत्व में दरौंदा प्रखंड में जीविका की गतिविधियों को नई पहचान मिली। स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और समस्याओं के त्वरित समाधान की क्षमता ने उन्हें दीदियों के बीच काफी लोकप्रिय बनाया।

वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में जीविका से जुड़ी महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण हुआ। कई स्वयं सहायता समूहों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए नई उपलब्धियां हासिल कीं। उनके नेतृत्व और जीविका दीदियों के सहयोग से अनेक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुए, जिससे दरौंदा प्रखंड को जिला ही नहीं बल्कि राज्य स्तर पर भी अलग पहचान मिली।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल भावुक रहा और जीविका दीदियों ने उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखने की बात कही।