Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का गुंबद हुआ क्षतिग्रस्त

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दरौंदा। दरौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा पंचायत अंतर्गत गोरौली गांव में शुक्रवार की देर रात तेज बारिश और गरज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से शिव मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की तेज आवाज के साथ मंदिर के गुंबद का एक हिस्सा टूट गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात तेज बारिश के दौरान जोरदार गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली शिव मंदिर पर गिरी। इससे मंदिर के ऊपरी हिस्से में लगे गुंबद को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के समय मंदिर के पुजारी मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से वे सुरक्षित रहे। किसी अन्य व्यक्ति के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मंदिर की स्थिति देखी। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों ने क्षतिग्रस्त गुंबद का जायजा लिया। घटना में किसी के हताहत नहीं होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।