लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य राज मिस्त्रियों को भूकंप से सुरक्षित भवन निर्माण की तकनीक एवं उसके व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान करना था.
कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ सिंपी कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौरभ सुमन एवं प्रशिक्षक सोनू कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. यह प्रशिक्षक ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रखंड के चयनित 30 प्रशिक्षुओं को सैद्धांतिक और व्यवहारिक दोनों स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी ताकि आपदा के समय जनहानि और क्षति को कम किया जा सके. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे. यह प्रशिक्षण स्ट्रीक एंड सॉल्यूशन के द्वारा चलाया जा रहा है. संस्था की ओर से सभी प्रशिक्षुओं को इंडक्शन किट, प्रतिभागी पुस्तिका, टूल किट और रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को 7,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी. स्ट्रीक एंड सॉल्यूशन कंपनी के जिला समन्वयक सौरभ कुमार एमआईएस अंकित कुमार एवं राजमिस्त्री अशोक पंडित, भोला महतो, शिवाजी कुमार, शिवसागर, मुसाफिर राम, उदय नारायण शर्मा, नरसिंह राम के आलवे अन्य लोग मौजूद थे.







