लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान : दारौंदा थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 57 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि रामजी छपरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 32 लीटर देसी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मामले में दारौंदा थाना कांड संख्या 254/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर, नंदा टोला में लालबाबू राय के घर छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में दारौंदा थाना कांड संख्या 256/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी रामगढ़ा निवासी शोभा सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब तस्करी और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।







