Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा में NH-531 पर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दरौंदा : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने NH-531 की भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया है। परियोजना निदेशक राजू कुमार, PIU-छपरा द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 531 के किमी 41+770 (बाएं हिस्से) पर लगभग 20×15 वर्गफुट क्षेत्र में अनधिकृत कब्जा पाया गया है।

नोटिस के अनुसार, मनोज चौरसिया को तीन दिनों के भीतर उक्त अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यदि संबंधित व्यक्ति को कोई आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है तो वह नोटिस की तिथि से तीन दिनों के भीतर परियोजना निदेशक, NHAI, PIU-छपरा के समक्ष अपना पक्ष रख सकता है।

NHAI ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर विभागीय कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाया जाएगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी, सिवान को भी पत्र भेजकर राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम की धारा 26 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के तहत आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।