Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

दारौंदा: प्रखंड क्षेत्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर दरौंदा के कई विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के तहत सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को शपथ दिलाई। इस दौरान मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

मतदान केंद्र संख्या 338 के बीएलओ राघवेंद्र भारती ने मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों को शपथ दिलाई कि वे भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा बनाए रखेंगे तथा बिना किसी भेदभाव या प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस अवसर पर वाजिद हुसैन, मोहम्मद कैफ, आफताब आलम, आतिफ हुसैन, जलालुद्दीन, अरशद अली, असदुद्दीन, अरबाज अली, राज आलम, इरशाद अली, आकाश कुमार, रिकी कुमार, सन्नी कुमार, अजमत अली, जब्बार आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।