लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
पुरुषोत्तम मास के अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ श्रद्धालुओं के द्वारा किया गया।
सिवान : दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जागरूकता अभियान के तहत धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को अधिक मास के महत्व की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत पुण्यदायी माह माना जाता है।
कार्यक्रम में सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं धार्मिक आस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पाठ में भाग लिया। इसके बाद विधिवत आरती सम्पन्न हुई।
आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि ऐसे धार्मिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान मंदिर के पुजेरी ठाकुर जी,मोहन राय, दिनेश प्रसाद राय, ओम कुमार, गोपाल प्रसाद, अकलू पंडित, रविकांत कुमार राय, हरिशंकर सिंह, अमर दयाल भारती , ज्ञान भारती, बेचू राय इत्यादि लोग शामिल हुए।







