Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दारौंदा: 2 दिवसीय फसल कटनी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

दारौंदा: दारौंदा प्रखंड कार्यालय सभागार में  प्रखंड स्तरीय बैठक सह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण के पहले दिन कृषि सांख्यिकी से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों के क्षमतावर्द्धन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में बताया गया कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सिवान के निर्देश के आलोक में 27 एवं 28 जनवरी 2026 को प्रखंड स्तरीय वार्षिक आवृत्तिचर्या-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण प्रतिदिन अपराह्न 1 बजे से प्रखंड सभागार में संचालित हो रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीडीओ शिम्पी कुमारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामवीर यादव, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार पासवान,प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रामनारायण साह, राजस्व अधिकारी रविंद कुमार,राजस्व कर्मचारी अमरेन्द्र सिंह, कृषि समन्वयक रामप्रीत गुप्ता किसान सलाहकार, एटीएम एवं बीटीएम सहित कृषि सांख्यिकी कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान फसल आकलन, क्षेत्रीय आंकड़ा संग्रह, रिपोर्टिंग प्रक्रिया तथा कार्य निष्पादन की गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण सत्र में ससमय एवं सक्रिय रूप से भाग लेना सुनिश्चित करें, ताकि खरीफ मौसम के दौरान कृषि सांख्यिकी से संबंधित कार्यों का निष्पादन पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिरहित और समयबद्ध ढंग से किया जा सके।