Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दाहा नदी की स्वच्छता पर डीएम सख्त, एसटीपी संचालन व अपशिष्ट प्रबंधन की गहन समीक्षा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक में दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने पर जोर

सिवान, जिला गंगा संरक्षण समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी सिवान   श्री विवेक रंजन मैत्रेय  की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सीवरेज, एसटीपी एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सीवरेज अवसंरचना की स्थिति, दाहा नदी जल स्तर , जल गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। नगर निकायों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर कार्यों में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी ने दाहा नदी की जल गुणवत्ता की नियमित जांच हेतु सैंपलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा घाटों की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। 

बैठक में प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के कड़ाई से अनुपालन एवं नगर निकायों द्वारा की जा रही प्रवर्तन कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सुश्री मेघा यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक का संचालन डीपीओ नमामि गंगे सुश्री  पूजा कुमारी द्वारा किया गया।