Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली की दमदार जीत से प्लेऑफ की उम्मीदें कायम

स्पोर्ट्स डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टीम की इस जीत में केएल राहुल, अभिषेक पोरेल और कप्तान अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं केएल राहुल ने 42 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली।

मध्यक्रम में कुछ तेज विकेट गिरने के बाद मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। हालांकि कप्तान अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। अंत में आशुतोष शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंदों में नाबाद 18 रन जड़ दिए। उन्होंने 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका और दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद मैच नहीं बचा सका। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स के 13 मैचों में 12 अंक हो गए हैं और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।