Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की मौत; CM ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

नेशनल डेस्क , रानी कुमारी

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में एक चार मंजिला इमारत में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग झुलसने और धुएं के कारण प्रभावित हुए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, आग की शुरुआत इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान से हुई, जिसके बाद लपटें तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गईं। देखते ही देखते पूरी इमारत आग और धुएं की चपेट में आ गई, जिससे अंदर मे मौजूद लोग फंस गए।

सूचना मिलते ही Delhi Fire Service की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने के लिए करीब 30 फायर टेंडरों को तैनात किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग को धीरे-धीरे नियंत्रित किया गया।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने पर कम से कम 4 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना पर गहरा दुख जताते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।