Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली में आज उड़ान सेवाएं अस्त-व्यस्त, 72 उड़ानें रद्द

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली, 03 जनवरी। खराब मौसम के चलते शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 72 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 300 से अधिक उड़ानों के संचालन में देरी दर्ज की गई।

हालांकि दिल्ली में सुबह के समय कोहरा नहीं था, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण वहां से आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित रहीं। हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न विमानन कंपनियों ने दिल्ली आगमन की 34 और प्रस्थान की 38 उड़ानें रद्द कीं। इसके अलावा 300 से अधिक उड़ानों के विलंब की सूचना मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के रनवे पर दृश्यता सामान्य रही, लेकिन अन्य शहरों में कोहरे का असर देखा गया। विमानन कंपनियों ने धर्मशाला, भुवनेश्वर, इंदौर, दरभंगा और हैदराबाद में कोहरे की जानकारी देते हुए यात्रियों को अपनी उड़ानों की ताज़ा स्थिति के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखने की सलाह दी है।