Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली सरकार ने कोरोना को लेकर जारी की नई एडवाइजरी, अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश

रिपोर्ट: वेरोनिका राय

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में ला दिया है। सरकार ने राजधानी के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 7 प्वाइंट्स की एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अस्पतालों को तैयारी दुरुस्त रखने और सभी पॉजिटिव सैंपल्स को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

एडवाइजरी के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

1. अस्पतालों की तैयारी: सभी अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, जरूरी दवाएं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। वेंटिलेटर, Bi-PAP, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और PSA प्लांट जैसे उपकरण कार्यशील स्थिति में होने चाहिए।

2. स्टाफ ट्रेनिंग: मेडिकल स्टाफ को कोरोना से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश है।

3. रोजाना रिपोर्टिंग: OPD और IPD सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को कोरोना मामलों की दैनिक रिपोर्टिंग करनी होगी।

4. डाटा प्रबंधन: सभी आवश्यक जानकारी दिल्ली स्टेट हेल्थ डाटा मैनेजमेंट पोर्टल पर रोजाना अपलोड की जाए।

5. कोविड जांच: कोविड-19 टेस्टिंग गाइडलाइंस के अनुसार पर्याप्त जांच सुनिश्चित की जाए।

6. जीनोम सिक्वेंसिंग: सभी पॉजिटिव केसों के सैंपल लोक नायक अस्पताल भेजे जाएं ताकि नए वेरिएंट्स की पहचान हो सके।

7. मास्क अनिवार्यता: अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनने के निर्देश जारी किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह एडवाइजरी एहतियातन जारी की गई है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।