Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दिल्ली: DU की छात्रा पर एसिड अटैक

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। लक्ष्मी बाई कॉलेज की यह छात्रा कॉलेज जाते समय हमले का शिकार हुई। पीड़िता ने जितेंद्र और उसके साथियों पर एसिड फेंकने का आरोप लगाया है। इस हमले में उसके दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि जितेंद्र उसे लगातार परेशान कर रहा था।

रविवार को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। दीपचंद बंधु अस्पताल के मुताबिक, पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे भर्ती किया गया है। उसने बताया कि वह लक्ष्मी बाई कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा है और अतिरिक्त कक्षा के लिए कॉलेज जा रही थी, तभी यह हमला हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, हमला उसके परिचित जितेंद्र और उसके दो साथियों, ईशान और अरमान ने किया। तीनों मोटरसाइकिल पर आए थे। ईशान ने कथित रूप से अरमान को एसिड की बोतल दी, जिसके बाद अरमान ने उस पर फेंक दिया। पीड़िता ने चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ झुलस गए। हमले के बाद बाइक सवार तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि जितेंद्र काफी समय से उसका पीछा कर रहा था और एक महीने पहले दोनों के बीच बहस हुई थी। सूचना मिलते ही क्राइम और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और सबूत जुटाने शुरू किए। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।