Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दीप नारायण आदर्श विद्यालय में नए विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

लोकल डेस्क, संजय दास थारू।

दशहरा की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान।

रक्सौल / बीरगंज: नेपाल के पर्सा जिले के सखुवाप्रसौनी गाउँपालिका–2, औराहा पंचगावां स्थित श्री दीप नारायण आदर्श नमुना माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 11 में नामांकन कराने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ादशैं की शुभकामनाओं का भी आदान-प्रदान हुआ।

विद्यालय के आयोजन और कक्षा 12 के विद्यार्थियों की सहभागिता में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गाया राउत थारू ने की।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य रामकिशोर चौधरी थारू, महिला सदस्य रीता देवी, पत्रकार नवल यादव, प्रधानाध्यापक शिवनाथ चौधरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कक्षा 11 में नए नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अनुशासित, मेहनती और लगनशील बनकर पढ़ाई करने तथा विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवनाथ चौधरी ने सभी नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय की ओर से हरसंभव सहयोग, मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पढ़ाई के साथ नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को भी महत्व देने की सलाह दी।

इस अवसर पर नेपालियों के महान पर्व बड़ादशैं के अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की गई।

कार्यक्रम से नए विद्यार्थियों को विद्यालय के वातावरण में घुलने-मिलने का अवसर मिला। साथ ही, विद्यार्थियों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना मजबूत होने की उम्मीद जताई गई।