दुरौंधा जंक्शन पर त्योहारों को लेकर स्टेशन व ट्रेनों में डॉग स्क्वॉयड से हुई सघन जांच
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा। दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को दरौंदा जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में स्वान दस्ते (डॉग स्क्वॉयड) के साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड की टीम ने स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों एवं ट्रेनों के कोचों में यात्रियों के सामान की गहन जांच की।
अभियान के दौरान दरौंदा जंक्शन रेलवे सुरक्षा बल चौकी प्रभारी ग्यास सरवर ने बताया कि जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक, ज्वलनशील, संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ पूरी तरह सतर्क है। अभियान में आरपीएफ के अन्य जवान भी मौजूद रहे।







