Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दुरौंधा यार्ड में अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिला, RPF ने पहुंचाया अस्पताल

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दुरौंधा रेलवे यार्ड में रविवार की सुबह अप एवं डाउन रेलवे लाइन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को सुबह करीब 6 बजे दुरौंधा स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से सूचना दी कि दुरौंधा यार्ड के किलोमीटर संख्या 370/33-35 के पास एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी दुरौंधा के प्रभारी एएसआई ग्यास सरवर, ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुरौंधा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।

घायल व्यक्ति की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। फिलहाल उसका इलाज सीवान में चल रहा है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की प्रगति से अवगत कराया जाएगा।