Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दुरौंधा स्टेशन पर 26 लीटर देशी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सिवान/दुरौंधा: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सीपीडीएस टीम, आरपीएफ चौकी दुरौंधा एवं उत्पाद विभाग सीवान की संयुक्त कार्रवाई में दुरौंधा रेलवे स्टेशन से एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 26 लीटर देशी शराब बरामद की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक सीवान के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम द्वारा दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 12:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची लिच्छवी एक्सप्रेस के एस-3 कोच के गेट के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।

संदेह के आधार पर महिला कांस्टेबल द्वारा उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पिठू बैग एवं झोले से 200 एमएल की 130 बोतल ‘बंटी बबली लाइम’ देशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कुल मात्रा 26 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7,150 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान चौहान किरण (36 वर्ष), पति हरेंद्र चौहान, निवासी खुरमाबाद, थाना मुफस्सिल, जिला सिवान के रूप में हुई है। बरामद शराब एवं गिरफ्तार अभियुक्ता को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सिवान को सौंप दिया गया।

इस संबंध में उत्पाद विभाग ने मुकदमा अपराध संख्या 469/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

छापेमारी दल में सीपीडीएस टीम के उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, उत्पाद विभाग के उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, आरपीएफ चौकी दुरौंधा के हेड कांस्टेबल संजय कुमार तिवारी, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, बलवीर सिंह यादव, महिला कांस्टेबल संजीता कुमारी तथा कांस्टेबल कुंदन राय शामिल थे। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।