लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सिसवन (सिवान)। प्रखंड के कचनार गांव में मंगलवार, 17 नवंबर को दुर्गा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार की रूपरेखा तैयार करने तथा निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं गांव के सभी लोगों की सहभागिता से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। साथ ही सभी ने तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि सामूहिक प्रयास से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य बेहतर ढंग से पूरा कराया जाएगा।
बैठक में पं. सुनील उपाध्याय (आचार्य), शशि उपाध्याय, भूलन बाबू, बाबू साहेब सिंह, प्रशांत उपाध्याय, ललन सिंह, राम कुमार यादव, बालेश्वर साह, प्रभुगत, हरिशंकर प्रसाद, सौरभ सिंह, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र भगत, भानु प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह, कृष्ण सोनी एवं लालमुनी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







