Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार

स्टेट डेस्क - आर्या कुमारी

मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को बाढ़ के कारगिल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उनके आत्मसमर्पण की संभावना जताई जा रही थी और इसी सूचना पर एसएसपी की टीम उनके घर पहुंची थी।

मोकामा के इस हत्याकांड में पुलिस ने निर्णायक कदम उठाया है। पटना एसएसपी की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया। पुलिस उन्हें बाढ़ से पटना लेकर आई है। जानकारी के मुताबिक, दुलारचंद यादव मर्डर केस में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह जल्द पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर सकते थे। इसी सूचना के बाद पटना एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम उनके आवास पहुंची थी।

पुलिस का बयान:

पटना के एसएसपी कार्तिक शर्मा ने कहा, “दुलारचंद यादव हत्याकांड में शुरुआती जांच के बाद जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ दो सहयोगी– मणिकांत ठाकुर और रणजीत राम– को भी गिरफ्तार किया गया है।” पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को मोकामा के तारतर इलाके में दो पक्षों में झड़प हुई थी, जिसके बाद दुलारचंद यादव का शव बरामद हुआ। दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एसएसपी ने बताया कि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के समय अनंत सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर मौजूद थे और आचार संहिता का उल्लंघन हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली और चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की पुष्टि करते हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अनंत सिंह मुख्य अभियुक्त हैं और तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीआईडी ने संभाली जांच की कमान

घटना के बाद जांच की रफ्तार तेज हो गई है। बिहार पुलिस की सीआईडी ने केस की जिम्मेदारी संभाल ली है। सीआईडी डीआईजी जयंतकांत खुद घटनास्थल पहुंचे। शनिवार को पुलिस की कई टीमें मोकामा में जांच के लिए पहुंचीं।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

बसावन चक के घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने कई अहम सबूत जुटाए। क्षतिग्रस्त वाहनों से साक्ष्य लिए गए और मोकामा टाल से पत्थरों के नमूने इकट्ठे किए गए। पुलिस के अनुसार, ये वही पत्थर हैं जिनसे अनंत सिंह के काफिले पर हमला हुआ था। खास बात यह है कि ये पत्थर रेलवे ट्रैक पर इस्तेमाल होते हैं और आमतौर पर टाल इलाके में नहीं मिलते, जिससे पहले से साजिश की आशंका जताई जा रही है।

चुनाव आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग ने मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की हत्या पर बिहार के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण है।

शुक्रवार को आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी की कार पर भी पथराव हुआ। आयोग ने डीजीपी को जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।