Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दूध, पनीर, दवाओं से लेकर टीवी, फ्रिज और बाइक तक… क्या सस्ता और क्या महंगा?

नेशनल डेस्क - नीतीश कुमार |

देश में टैक्स ढांचे को आम लोगों के लिए सरल और किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने आज (22 सितंबर), नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी सुधार (GST 2.0) लागू कर दिए हैं। इसके बाद रोजमर्रा के सामान - जैसे किराना, डेयरी प्रोडक्ट्स, दवाइयां, घरेलू उपकरण, टीवी-एसी और कार-बाइक - सस्ते हो गए हैं। वहीं, विलासिता और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स दरें बढ़ा दी गई हैं, जिससे ये अब महंगे हो जाएंगे।

सरकार का उद्देश्य

नए टैक्स स्ट्रक्चर को इस तरह तैयार किया गया है कि जरूरी वस्तुएं और आम उपभोक्ता उत्पाद किफायती हों, ताकि महंगाई से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके। दूसरी ओर, लक्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाकर राजस्व जुटाने और उनके उपभोग को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है।

किन चीजों पर जीरो जीएसटी?

• फूड प्रोडक्ट्स: UHT दूध, पनीर, पिज्जा, सभी तरह की ब्रेड, रेडी टू ईट रोटी और पराठा
• शैक्षिक सामग्री: पेंसिल, नोटबुक, ग्लोब, चार्ट, प्रैक्टिस बुक, लैब नोटबुक
• हेल्थ सेक्टर: 33 जीवन रक्षक दवाइयां (जिनमें 3 कैंसर की दवाएं शामिल), व्यक्तिगत हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी

5% जीएसटी स्लैब में

• खाद्य सामग्री: वनस्पति तेल, मक्खन-घी, चीनी, मिठाइयां, पास्ता, बिस्कुट, चॉकलेट, जूस, नारियल पानी
• पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स: शैम्पू, हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, साबुन, शेविंग क्रीम
• घरेलू उपयोग: किचनवेयर, बच्चों की दूध की बोतल, छाते, मोमबत्तियां, सिलाई मशीनें, नैपकिन/डायपर, हैंडबैग, फर्नीचर
• कृषि उपकरण: ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, स्प्रिंकलर, ड्रिप सिंचाई, पंप
• हेल्थ प्रोडक्ट्स: थर्मामीटर, ग्लूकोमीटर, मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, चश्मा, रबर ग्लव्स
• टेक्सटाइल और परिधान: रेडीमेड कपड़े (₹2,500 तक), जूट/कपास बैग, सिंथेटिक धागा
• अन्य: नक्काशीदार कला उत्पाद, हस्तनिर्मित कागज व पेंटिंग्स, ईंटें व टाइलें

18% जीएसटी स्लैब में

• इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स: एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, एलईडी/एलसीडी टीवी, मॉनिटर, प्रोजेक्टर
• वाहन: छोटी कारें, तिपहिया वाहन, एम्बुलेंस, 350cc से छोटी मोटरसाइकिलें, कमर्शियल व्हीकल
• ईंधन और पंप उपकरण: ट्रैक्टरों के लिए हाइड्रोलिक पंप, फ्यूल पंप
• सर्विस सेक्टर: होटल (₹7,500/दिन से कम), सिनेमा (₹100 से कम टिकट), ब्यूटी सर्विस

क्या हुआ सस्ता?

रसोई का खर्च (खाद्य तेल, आटा, घी, चीनी, पास्ता, बिस्कुट), बच्चों की पढ़ाई की सामग्री, घरेलू उपयोग के उत्पाद (साबुन, शैम्पू, टूथपेस्ट, किचनवेयर), दवाइयां और बीमा पॉलिसी, टीवी-एसी, कार-बाइक, ट्रैक्टर और कृषि उपकरण।

क्या हुआ महंगा?

350cc से अधिक मोटरसाइकिलें, बड़ी SUV, लक्जरी और प्रीमियम कारें, रेसिंग कारें (28% से बढ़ाकर 40%), कैसीनो, रेस क्लब, जुआ और सट्टेबाजी (28% से 40%), सिगार, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और कार्बोनेटेड/कैफीनयुक्त ड्रिंक्स (28% से 40%)।