Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

देशभक्ति भरी पोस्ट थी और अरेस्ट कर लिया', ऑपरेशन सिंदूर पर पोस्ट करने वाले प्रोफेसर के लिए बोले सिब्बल, CJI ने कहा- मामला सुनेंगे, लेकिन

अशोका यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद रविवार (18 मई, 2025) को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अली खान की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने मामला मुख्य न्यायाधीश भूषण रामाकृष्ण गवई के सामने रखा. सीजेआई गवई ने एक-दो दिन में सुनवाई का भरोसा दिया है.

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर के फेसबुक पोस्ट के आधार पर हरियाणा के सोनीपत में 2 एफआईआर दर्ज हुई हैं. रविवार को निचली अदालत ने उन्हें 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

अली खान की तरफ से मामला रखते हुए सिब्बल ने दावा किया कि उनके पोस्ट में कोई देशविरोधी बात नहीं थी. सिब्बल ने कहा, 'उन्हें एक देशभक्ति भरी पोस्ट के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं अनुरोध करता हूं कि इस मामले को तुरंत सुनवाई के लिए लगाया जाए.'

चीफ जस्टिस बी आर गवई ने सिब्बल को जल्द सुनवाई का आश्वासन दिया. चीफ जस्टिस ने कहा कि इस याचिका को मंगलवार या बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा.