Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दोस्त दोस्त ना रहा, प्रेम प्रसंग में खूनी खेल...

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

पूर्वी चंपारण: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जहां लोग भक्ति और उल्लास में डूबे थे, वहीं पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार पंचायत का खरहीनिया मठ परिसर एक सनसनीखेज वारदात का गवाह बन गया। प्रेम प्रसंग के एक मामले में दोस्तों ने ही मिलकर अपने एक साथी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह दिल दहला देने वाली घटना श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजा के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच घटी। घायल युवक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के पदूमकेर गांव निवासी 18 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी खरहानिया गांव का रहने वाला सुबोध कुमार है।

सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि सुजीत का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर उसके दोस्त सुबोध साह और उसके अन्य साथियों के बीच विवाद था। जन्माष्टमी के अवसर पर जब सुजीत खरहीनिया मठ पर लगे मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आया था, तब आरोपी सुबोध ने उसे बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। वहां ले जाकर उसने सुजीत को गोली मार दी।

गोली लगने के बाद सुजीत ने जोर से मदद के लिए शोर मचाया। हैरानी की बात यह है कि उसे गोली मारने के बाद, उसी के दोस्तों ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पहले पचपकड़ी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वे उसे मोतिहारी के किसी निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच, पुलिस को इस घटना की भनक लग गई। डीएसपी उदय शंकर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और एक मोटरसाइकिल के साथ आरोपी सुबोध को खरहानिया गांव से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, पुलिस सुबोध से पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घायल सुजीत का इलाज मोतिहारी के जी नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सुजीत गांव में मजदूरी का काम करता था, जबकि उसके पिता अरुणाचल प्रदेश में रहते हैं। घर पर उसकी मां और चाचा हैं।

इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। लोग अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन कोई भी इस मामले पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। यह घटना यह बताती है कि कैसे एक छोटा सा प्रेम प्रसंग भी खूनी दुश्मनी का रूप ले सकता है, खासकर जब इसमें दोस्तों का विश्वासघात शामिल हो। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है ताकि सभी दोषियों को जल्द से जल्द कानून के कटघरे में लाया जा सके।