Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दोहा में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, निवेदिता को कांस्य; टीम ने जीता रजत पदक

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

दोहा: कतर की राजधानी दोहा में आयोजित आईएसएसएफ (ISSF) विश्व चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत की निवेदिता वेलूर नायर ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, निवेदिता, मानवी जैन और सिमरनप्रीत कौर बरार की भारतीय तिकड़ी ने इसी स्पर्धा के टीम इवेंट में रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

567-13x के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं निवेदिता

महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल की व्यक्तिगत स्पर्धा में निवेदिता वेलूर नायर ने कुल 567-13x अंक हासिल किए और तीसरा स्थान प्राप्त किया। चीन की जिआओ जियारुईशुआन ने 569-10x अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि हंगरी की वेरोनिका मेजर 568-13x अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं और रजत पदक अपने नाम किया।

इस स्पर्धा में भारत की अन्य दो निशानेबाज मानवी जैन 560-10x अंकों के साथ आठवें और सिमरनप्रीत कौर बरार 555-10x अंकों के साथ दसवें स्थान पर रहीं।

टीम इवेंट में चीन के बाद भारत दूसरे स्थान पर

भारतीय महिला टीम ने भी 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल के टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। निवेदिता वेलूर नायर, मानवी जैन और सिमरनप्रीत कौर बरार ने संयुक्त रूप से 1682-33x अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक जीता।

चीन की टीम ने 1698-43x अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हंगरी की टीम 1676-30x अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक जीता।

दोहा में भारत के पदकों की संख्या सात हुई

इस प्रदर्शन के साथ दोहा में जारी आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या सात हो गई है। भारतीय निशानेबाजों ने अब तक एक स्वर्ण, पांच रजत और एक कांस्य पदक जीता है। निवेदिता का व्यक्तिगत कांस्य और महिला टीम का रजत पदक भारत की पदक तालिका में शामिल हुए हैं।

भारतीय निशानेबाजों का यह प्रदर्शन विश्व स्तर पर देश की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।