Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

दो पक्षों में मारपीट: पाँच पर प्राथमिकी दर्ज, 2 गिरफ्तार

लोकल डेस्क |

सीवान/दरौंदा: दरौंदा थाना क्षेत्र के भीखाबांध नहर पुल के पास मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। इस मामले में महाराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह ने दरौंदा थाना में लिखित आवेदन देकर बाल बंगरा के राजू महतो, सत्यम उपाध्याय, प्रिंस कुशवाहा, रोहित यादव, सुधीर सिंह, साहिल यादव सहित चार अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि वह महाराजगंज से अपने घर लौट रहे थे। भीखाबांध नहर के निकट एक दुकान से सामान लेने के दौरान कुछ लोग उनका पीछा करते हुए पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित—रोहित कुमार और साहिल यादव—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।