Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धनबाद: मूक-बधिर महिला को अगवा कर गैंगरेप

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

बरवाअड्डा (धनबाद)। थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत के चरकपत्थर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 30 वर्षीय मूक-बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पीड़िता के पिता ने थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह सुबह तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे जबरन पकड़कर पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के मूक-बधिर होने का फायदा उठाकर आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस वारदात में दो अन्य युवक भी शामिल थे, जिन्होंने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता के विरोध और शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण सतर्क हो गए और मौके की ओर दौड़े।

ग्रामीणों को आता देख आरोपी घबराकर भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता को तुरंत चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, ताकि घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की अपील की है।
 
वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।