Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

धराली आपदा: 233 लोग सुरक्षित निकाले गए

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

धराली आपदा: राहत कार्य तेज, अब तक 233 लोग सुरक्षित निकाले गए

देहरादून | उत्तराखंड के आपदा प्रभावित धराली गांव में लापता और फंसे लोगों को बचाने के लिए गुरुवार को मौसम साफ होने पर बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया गया। अवरुद्ध सड़कों को खोलने के लिए सेना और अर्द्धसैनिक बलों की टीमें चीन सीमा से लगे वैकल्पिक मार्ग से धराली पहुंच रही हैं। लापता लोगों में स्थानीय निवासियों के अलावा सेना के हवलदार, अग्निवीर और केरल के 28 पर्यटकों का समूह शामिल है। हालांकि, लापता लोगों की सही संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। अब तक 233 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से आज सुबह नौ बजे तक 43, बुधवार को 60 और मंगलवार को 130 लोगों को बचाया गया। तीन दिनों में कुल छह शव बरामद हुए हैं।

आज जिन लोगों को रेस्क्यू किया गया, उनमें जलगांव (महाराष्ट्र) से आए श्रद्धालुओं का एक दल भी शामिल है। बुधवार को जलगांव के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया था कि उत्तरकाशी में जिले के 19 लोगों के मौजूद होने की जानकारी मिली थी, जिनमें से तीन से संपर्क हो सका था, जबकि 16 से नहीं। सभी को आज रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्होंने राहत दलों व राज्य सरकार का आभार प्रकट किया है। इनपुट (वार्ता)