Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नये मुख्यमंत्री से बंधी शिक्षकों की उम्मीदें डॉ. आनंद

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा  शिक्षक नेता डॉ. आनंद ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जतायी है कि उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण होगा। विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद ने मुख्यमंत्री बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए कहा है कि अब समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर होगा।

सम्राट चौधरी जितना बोलते हैं, उससे ज्यादा उनका काम बोलता है। मुख्यमंत्री बनने के पहले ही दिन सम्राट चौधरी ने पांच बड़े निर्देश दिए। उसमें भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोगुनी गति से समस्याओं का समाधान, अनुशासन एवं सम्वेदनशीलता के साथ काम करना, कार्यों को नहीं लटकाना तथा प्रखंड, अंचल और थाना में लोगों की समस्याओं को दूर करना शामिल है।  विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद ने बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रुप में श्री सम्राट चौधरी को शपथ लेने के उपलक्ष्य में सूबे के शिक्षक समाज की ओर से बधाई देते हुए कहा कि श्री चौधरी राज्य के पहले सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश के युवाओं के साथ साथ शिक्षक समाज भी इनसे काफी आशान्वित हैं। ये भावी बिहार के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि श्री चौधरी पूर्व में भी सरकार के संचालन में निर्णायक फैसले लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है। विश्वास है कि इनका कार्यकाल ऐतिहासिक और अनुकरणीय होगा।