Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नवरात्रि पर पवन सिंह की फ़िल्म मोहरा का फर्स्ट लुक रिलीज़

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म मोहरा का फर्स्ट लुक नवरात्रि के शुभ अवसर पर रिलीज़ किया गया। पोस्टर आते ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और दर्शकों में काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है।

फ़र्स्ट लुक में पवन सिंह रफ एंड टफ एक्शन अवतार में नज़र आ रहे हैं। उनके इस नए अंदाज़ को देखकर फैंस फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। प्रियंशी म्यूज़िक के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अरविंद चौबे कर रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र सिंह ने इसकी कहानी लिखी है। संगीत सरगम म्यूज़िक द्वारा दिया गया है।

निर्माताओं का कहना है कि मोहरा एक्शन, ड्रामा और रोमांच से भरपूर होगी। उनका दावा है कि यह फ़िल्म दर्शकों को नया अनुभव प्रदान करेगी। फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

मुख्य भूमिकाओं में पवन सिंह के साथ ईशानी घोष, क्वीन शालिनी, संजय वर्मा और संजीव मिश्रा नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और इसे पवन सिंह के करियर की एक बड़ी फिल्म माना जा रहा है।