Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नववर्ष पर हुड़दंगियों पर सख्ती, DM-SP को सख्त निर्देश

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

पटना: बिहार में नव वर्ष के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। बैठक का उद्देश्य 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को पूरे राज्य में शांति, सुरक्षा और सख्त कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना था।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नव वर्ष के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग, उपद्रव या कानून से खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, पार्कों और पिकनिक स्पॉट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और पहले से लगे कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। ठंड और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए अलाव की व्यवस्था करने तथा अस्पतालों में कंबल और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस महानिदेशक ने शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि नव वर्ष के दौरान शराब और ड्रग्स की मांग बढ़ जाती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में नियमित छापेमारी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, बाइकर्स गैंग, सीमावर्ती इलाकों में अवैध गतिविधियों, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सरकार ने भरोसा जताया कि समन्वित प्रयासों से बिहार में नव वर्ष शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा।