Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नवोन्मेष 2026: मीडिया विभाग के विद्यार्थियों ने दिखाया कला का जादू

नेशनल डेस्क, आकाश अस्थाना |

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित ‘नवोन्मेष 2026’ प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह से भरपूर रहा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ पत्रकार और दैनिक हिन्दुस्तान के संपादक आलोक कुमार मिश्र और उप मुख्यमंत्री के पूर्व प्रेस सलाहकार राकेश प्रवीर ने संबोधित किया। अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष और बिहार लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. अरुण कुमार भगत ने की। स्वागत उद्बोधन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अंजनी कुमार झा ने दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. साकेत रमण ने बताया कि इसके बाद कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर के नामों का ऐलान किया गया। UG-PG एकीकृत पाठ्यक्रम के  प्रथम सेमेस्टर के छात्र शिवम सिंह को मिस्टर फ्रेशर और छात्रा दृष्टि को मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने  समूह नृत्य, एकल नृत्य, संगीत, भाषण, कविता, नाटक और मोनोएक्ट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। बीजेएमसी सातवें सेमेस्टर की छात्रा आर्या ने बिहार के लोकनृत्य कजरी की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं मुस्कान के गणेश वंदना और ‘ताल से ताल मिला’ पर नृत्य ने समां बांध दिया। छात्रा एंजेल ने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर सोलो डांस प्रस्तुत किया, जबकि श्वेता प्रिया ने भी मैशअप पर अपनी प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। वहीं नवप्रवेशित विद्यार्थियों में जिया और दृष्टि ने भी मैशअप गानों पर शानदार सोलो डांस प्रस्तुत किया। पंचम सेमेस्टर की श्रेया, अर्पिता, आरुषि और प्रिया की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में छात्र कमलेश ने स्वरचित ‘मुनिया’ गीत गाया। गीत के जरिए उन्होंने बेटियों की शिक्षा के महत्व को सामने रखा, जिसने दर्शकों के दिल को छू लिया। वहीं बीजेएमसी पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया।
भाषण और एक्सटेम्पोर में भी विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों से लेकर पत्रकारिता और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। 
वहीं विभाग के पीएचडी शोधार्थी आकाश कुमार के राधा कृष्ण पर केंद्रित मोनोऐक्ट ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडली के सदस्य डॉ. युगल किशोर दाधीच, डॉ. अभय विक्रम सिंह एवं डॉ.रश्मि श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हार-जीत से ज्यादा जरूरी है मंच पर आकर हिस्सा लेना और अपनी प्रतिभा दिखाना।
अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार भगत, विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. अंजनी कुमार झा, कार्यक्रम संयोजक डॉ. साकेत रमण, प्राध्यापक डॉ. सुनील दीपक घोड़के, डॉ. उमा यादव, डॉ. मयंक भारद्वाज सहित निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रविशंकर मिश्रा, अपूर्वा त्रिवेदी, नीतीश कुमार, आर्या, नेहाल, मुस्कान, प्राची, शुभम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मयंक भारद्वाज ने दिया।