Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नागरिकता लेते ही राष्ट्रीय पहचान पत्र अनिवार्य,पर्सा में नई व्यवस्था

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल / बीरगंज: जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने सेवा प्रवाह को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। अब से नागरिकता प्राप्त करते ही राष्ट्रीय पहचान पत्र (नेशनल आईडी) का विवरण भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा में अब नागरिकता और राष्ट्रीय पहचान पत्र दोनों सेवाएं लगभग 1 घंटे के भीतर ही उपलब्ध होने लगी हैं, जिससे सेवाग्राही काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। एक सेवाग्राही ने कहा, “पहले एक ही काम के लिए बार-बार दौड़ना पड़ता था, लेकिन अब एक ही स्थान पर जल्दी सेवा मिलने से काफी सुविधा हुई है। इससे हमारा समय और खर्च दोनों की बचत हुई है।”जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला दाहाल के अनुसार, नागरिकता वितरण के साथ ही राष्ट्रीय पहचान पत्र को अनिवार्य बनाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे सरकारी सेवाओं की प्राप्ति, पहचान प्रमाणीकरण तथा डिजिटल प्रणाली को और मजबूत बनाने की उम्मीद की जा रही है।

नई व्यवस्था के अनुसार अब सेवाग्राहियों को अलग से समय और झंझट नहीं उठाना पड़ेगा। नागरिकता लेने की प्रक्रिया के साथ ही राष्ट्रीय पहचान पत्र का विवरण भी संकलित किया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी और सेवा तेज, सरल और पारदर्शी बनेगी। इस कदम से दीर्घकाल में राज्य के डिजिटल अभिलेखों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और सरकारी सेवाओं तक पहुंच और अधिक आसान बनने की उम्मीद है। जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने नागरिकों से नई व्यवस्था के बारे में जानकारी रखने और आवश्यक सहयोग करने का अनुरोध भी किया है।