Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी करार, 27 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान । मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एडीजे-6 की अदालत ने आरोपी प्रद्युम्न सिंह को दोषी करार दिया है। पॉक्सो के विशेष न्यायालय ने बचाव पक्ष की दलीलों को खारिज करते हुए आरोपी को दोषी माना और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत इस मामले में सजा के बिंदु पर 27 नवंबर को सुनवाई करेगी।

यह फैसला स्टेट बनाम प्रद्युम्न सिंह मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 728/2025 तथा पॉक्सो कांड संख्या 4/2026 में सुनाया गया। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सिंह और निका गर्ग ने पैरवी की जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने अपना पक्ष रखा।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बचाव पक्ष के तर्कों को अस्वीकार करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। फैसले के बाद पीड़िता के परिजनों ने इसे न्याय की जीत बताया।

पीड़िता की अधिवक्ता निका गर्ग ने कहा कि अदालत द्वारा आरोपी को दोषी करार दिए जाने से पीड़िता के जख्म तो नहीं भर सकते, लेकिन न्याय की अपनी एक सीमा होती है। उन्होंने कहा कि न्याय होता हुआ दिखना भी जरूरी है। इससे अपराध करने वालों के मन में कानून का डर पैदा होता है और उन्हें अपराध करने से रोकने में मदद मिलती है।