Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया ‘कम ऑन बेबी’, बॉबी देओल की ‘बंदर’ के टीजर में छाया गाना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया, जिसने अपने अलग अंदाज, दमदार विजुअल्स और इंटेंस माहौल से दर्शकों का ध्यान खींच लिया। लेकिन टीजर में इस्तेमाल हुए गाने ‘कम ऑन बेबी’ ने भी लोगों के बीच खास चर्चा बटोरी है। 

खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान के भांजे और म्यूजिशियन अयान अग्निहोत्री ने आवाज दी है। यह अयान का पहला हिंदी ट्रैक बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान ने इस गाने को गाने के लिए हामी भरी। 

जानकारी के अनुसार, निखिल द्विवेदी ने एक प्राइवेट फंक्शन में अयान को गाते हुए सुना था, जिसके बाद उन्होंने अयान को ‘कम ऑन बेबी’ गाने का प्रस्ताव दिया। बताया जा रहा है कि अयान आमतौर पर हिंदी में गाने नहीं गाते, लेकिन निखिल को उनकी आवाज अलग और यूनिक लगी। उन्होंने अयान को भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें खुद यह गाना पसंद नहीं आएगा तो इसे इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। बाद में अपनी रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अयान भी इस ट्रैक को लेकर उत्साहित हो गए। 

फिल्म ‘बंदर’ निर्देशक अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का पहला साथ काम करने वाला प्रोजेक्ट है। फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत सुकुमारन और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

टीजर में बॉबी देओल का बिल्कुल अलग और इंटेंस अवतार देखने को मिला है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों और कई सेलिब्रिटीज ने भी फिल्म के विजुअल्स और उसके रॉ एनर्जी की तारीफ की है। वहीं ‘कम ऑन बेबी’ गाने ने टीजर को और ज्यादा प्रभावशाली बना दिया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह गाना 1977 की फिल्म विदेश के एक पुराने ट्रैक से प्रेरित और रीक्रिएट किया गया है। फिल्म के मेकर्स का मानना है कि यह गाना बॉबी देओल के किरदार की ऊर्जा और फिल्म के माहौल को पूरी तरह सूट करता है। 

बताया जा रहा है कि ‘बंदर’ 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से विस्तृत आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।