स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।
कोलकाता में निपाह वायरस संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। निपाह से संक्रमित पाई गई दोनों नर्सों को कोलकाता के में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दोनों नर्सें फिलहाल कोमा में हैं और अस्पताल की इंटेंसिव क्रिटिकल केयर यूनिट (ICCU) में उनका इलाज जारी है।
एजेंसी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पहली नर्स को मंगलवार देर रात बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में लाया गया था, जबकि दूसरी नर्स, जो हाउस स्टाफ की सदस्य हैं, उन्हें बुधवार तड़के से शिफ्ट किया गया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
इसी बीच, बारासात अस्पताल के एक रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर (RMO), जो संक्रमित नर्सों के संपर्क में आए थे, उनमें भी निपाह जैसे लक्षण दिखे। हालांकि, उन्हें तत्काल आइसोलेशन में रखा गया और स्थित वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (VRDL) में कराए गए सभी परीक्षण नाक, गला, खून और यूरिन के सैंपल निगेटिव पाए गए।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, संक्रमित नर्सों में से एक हाल ही में अपने गृह जिले के कटवा गई थीं। 31 दिसंबर को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर बर्धमान मेडिकल कॉलेज, फिर विशेष एंबुलेंस से बारासात अस्पताल और अंततः बेलियाघाटा आईडी अस्पताल लाया गया।
दूसरी नर्स के संबंध में बताया गया कि उनका हाल ही में के घुगड़गाछी इलाके में आना-जाना रहा है, जो भारत-बांग्लादेश सीमा के नजदीक है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि निपाह वायरस एक गंभीर बीमारी है और प्रत्येक मामले की जानकारी तुरंत केंद्र सरकार को दी जाती है। एहतियातन संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और निगरानी तेज कर दी गई है।







