Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीट आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए शाह ने बिरला को लिखा पत्र

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट के पेपर लीक से जुड़े छात्र आंदोलन के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

विपक्ष से सहमति लेकर चर्चा का समय तय करने का आग्रह

अमित शाह ने पत्र में कहा कि इस मुद्दे पर सर्वदलीय कार्यसमिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने सरकार की ओर से चर्चा कराने का अनुरोध किया था।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्षी नेताओं से बातचीत कर उनकी सहमति से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उचित समय तय करने का आग्रह किया।

'सदन में रहकर विपक्ष के सवालों का जवाब दूंगा'

शाह ने कहा कि वह सदन में मौजूद रहकर इस मुद्दे पर चर्चा में हिस्सा लेने और विपक्ष के सदस्यों के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चर्चा और संवाद के जरिए ही समाधान निकलता है। उनका लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है और संसद संवाद का मंच है।

अच्छे माहौल में चर्चा कराने की अपील

गृह मंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत कर इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर अच्छे माहौल में चर्चा कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य अपने विचार और सुझाव रख सकेंगे।

'विपक्ष तैयार हो तो हर सवाल का जवाब देने को तैयार'

संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में शाह ने कहा कि अगर विपक्ष चर्चा के लिए तैयार है तो वह सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखकर देना चाहिए कि वह चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर तीन बजे से गुरुवार शाम तीन बजे तक होने वाली चर्चा में विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सभी सवालों का जवाब देने के लिए वह तैयार हैं।

शाह बोले- चर्चा नहीं चाहते तो यह भी बताना होगा

गृह मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि विपक्ष को चर्चा क्यों नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है।

'संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार'

शाह ने कहा कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर तीन बजे चर्चा शुरू हो सकती है और गुरुवार दोपहर तीन बजे वह जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कि वह खुद चर्चा में मौजूद रहेंगे और अब विपक्ष को तय करना है कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा।

शाह ने कहा कि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे कि विपक्ष ने सदन की कार्यवाही क्यों नहीं चलने दी।

'विपक्ष यही मांग कर रहा था, हमने हां कह दिया'

गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष की यही मांग थी और सरकार ने उस पर सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि वह संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता।

उन्होंने कहा कि अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है। शाह ने कहा कि वह सदन में बैठेंगे, सभी की बात सुनेंगे और सभी सवालों का जवाब देंगे।