Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नीति आयोग पुनर्गठन में लाहिड़ी उपाध्यक्ष बने, नई टीम घोषित

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने नीति आयोग का पुनर्गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस क्रम में पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह इस पद पर डॉ. सुमन बेरी का स्थान लेंगे, जो 2 मई 2021 से इस जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

सरकार ने साथ ही कई नए पूर्णकालिक सदस्यों की भी नियुक्ति की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजीव गौबा के अलावा प्रो. के.वी. राजू, प्रो. गोवर्धन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास को आयोग का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया है।

नरेंद्र मोदी पदेन अध्यक्ष के रूप में आयोग का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने नई नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नीति आयोग भारत की नीति-निर्माण संरचना का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। यह संस्था सहकारी संघवाद को मजबूत करने, सुधारों को गति देने और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाती है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि आयोग विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने और दीर्घकालिक रणनीतिक सोच को विकसित करने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य करता है। उन्होंने डॉ. लाहिड़ी और अन्य सभी नए सदस्यों को सफल और प्रभावी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. लाहिड़ी इससे पहले वर्ष 2002-04 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार और 2004-07 के दौरान मनमोहन सिंह सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं। वह पश्चिम बंगाल विधानसभा में बालुरघाट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। इसके अलावा, वह 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं।