Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल की बाढ़ से बिहार में अलर्ट, अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिया मदद का भरोसा

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली। नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में बाढ़ की आशंका के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की। उन्होंने राज्य को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बातचीत कर संभावित संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार को केंद्र की तरफ से हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।

गृह मंत्री ने राज्य सरकार को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को तैयार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन और भीषण बाढ़ की घटना में कम से कम 384 पर्यटक और यात्री लापता बताए गए हैं, जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना से आसपास के इलाकों में भारी तबाही हुई है। नेपाल में आई इस आपदा के चलते उसकी सीमा से सटे भारतीय राज्य बिहार में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।