Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा ने प्रभात फेरी आयोजित की

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा हेतु एकजुट होने का आह्वान। 

रक्सौल: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल पत्रकार महासङ्घ पर्सा शाखा द्वारा बीरगंज में प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश खनाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में शाखा सचिव बिजय महतो, सह-सचिव एसके चौरसिया सहित महासंघ के पदाधिकारी एवं पर्सा जिले के पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
प्रभात फेरी बीरगंज के घण्टाघर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों का परिक्रमा करते हुए पुनः घण्टाघर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओम प्रकाश खनाल ने कहा कि हाल के दिनों में प्रेस तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।उन्होंने संघीय संसद में विचाराधीन मीडिया काउंसिल विधेयक, सोशल मीडिया संचालन तथा नियमन विधेयक, सूचना प्रौद्योगिकी कानून सहित विभिन्न संचार सम्बन्धी विधेयकों पर महासंघ की गंभीर चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि संचार क्षेत्र का आर्थिक संकट, पत्रकारों का पलायन, निजी मीडिया संस्थानों में सरकारी विज्ञापन एवं सूचनाओं पर लगी रोक जैसी समस्याओं ने पत्रकारिता क्षेत्र को और संकटग्रस्त बना दिया है।अध्यक्ष खनाल ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पत्रकारों, प्रेस एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्षधर नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सभी पेशागत संगठनों, नागरिक अगुवाओं तथा सरोकारवालों से एकजुट होने का आह्वान किया।