Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश के भवन का जनकपुर में शिलान्यास

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

बीरगंज: नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश समिति के अपने प्रादेशिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका–4 स्थित महासंघ भवन का शिलान्यास किया गया।

मधेश प्रदेश सरकार के फकिरा महतो ने भवन का शिलान्यास करते हुए कहा कि पत्रकार महासंघ के प्रादेशिक कार्यालय को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न भवन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासंघ के पदाधिकारियों, अर्थ मंत्रालय तथा गृह, संचार एवं कानून मंत्रालय के बीच समन्वय कर आगामी बजट के माध्यम से आवश्यक राशि की व्यवस्था की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम बन्जारा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा देखा गया सपना अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल में पहली बार नेपाल पत्रकार महासंघ मधेश प्रदेश समिति का अपना भवन निर्माण होने जा रहा है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

अध्यक्ष बन्जारा ने बताया कि महासंघ के चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार भवन निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पर्सा में नेपाल पत्रकार महासंघ का दोमंजिला भवन निर्माण किया गया था, उसी तरह मधेश प्रदेश का भी अपना भवन बनाने की प्रतिबद्धता पूरी की गई है।

उन्होंने कहा, “वरिष्ठ पत्रकारों का सपना पूरा करने का कार्य शुरू हो चुका है। नेपाल में पहली बार मधेश प्रदेश का अपना भवन बनने का सपना आज साकार हुआ है। चुनाव के समय किए गए वादे के अनुसार भवन निर्माण कार्य आगे बढ़ाया गया है। जल्द ही एक आधुनिक और सुविधासंपन्न भवन तैयार होगा।”

कार्यक्रम में केसी लामिछाने, राम भरत, राजेश कर्ण, जितेन्द्र सिंह खड्का, बन्दना झा तथा अजय साह सहित महासंघ के पदाधिकारी, पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

महासंघ के अनुसार प्रारंभिक चरण में दो कमरों वाले भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव शैलेन्द्र महतो ने किया।