स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।
नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर जारी किए हैं। दूतावास ने बताया कि बाढ़ के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की जानकारी के लिए 977 985 131 6807 और 977 970 910 7500 पर संपर्क किया जा सकता है। इन दोनों नंबरों पर व्हाट्सऐप के जरिए भी संपर्क किया जा सकता है।
इस बीच, भारतीय दूतावास नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के जल्द बचाव और राहत के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। नेपाल सरकार के समन्वय से बचाव और राहत अभियान को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बातचीत कर हर संभव मानवीय सहायता का आश्वासन दिया है। नेपाल में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।







