Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

नेपाल बाढ़: राष्ट्रीय संकट मुक्ति को पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।


रक्सौल / नेपाल: भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से उत्पन्न राष्ट्रीय संकट एवं प्राकृतिक आपदा से देश को शीघ्र मुक्ति मिले, इस कामना के साथ वीरगंज स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया।

कर्मकांडी ब्राह्मण समाज के आयोजन में बुधवार को श्री पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बाढ़ से प्रभावित रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, चितवन सहित विभिन्न जिलों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के सफलतापूर्वक संपन्न होने की कामना की गई।

पूजा के दौरान बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दिवंगत आत्माओं की शांति एवं मोक्ष की कामना की गई। साथ ही आपदा में घायल एवं प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा सुरक्षित जीवन की मंगलकामना करते हुए विशेष प्रार्थना की गई।

सामूहिक प्रार्थना में कामना की गई कि देश पर आई यह विपदा शीघ्र समाप्त हो, प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव एवं पुनर्स्थापना कार्यों में तेजी आए तथा देश में शांति, समृद्धि एवं सुख-शांति का वातावरण कायम रहे।

श्री पशुपतिनाथ मंदिर के मूल पुजारियों सहित कर्मकांडी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष उत्तम उपाध्याय, गुरु लक्ष्मी प्रपन्नाचार्य, सचिव बलराम सुवेदी, पुरुषोत्तम उपाध्याय, गोपी गुरु सहित 18 गुरु एवं ब्राह्मणों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक पूजन किया। वैदिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न इस पूजा में देश एवं नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

पूजा में वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश उपाध्याय एवं श्रीमती मुना भट्टराई मुख्य यजमान के रूप में सहभागी हुए। उन्होंने देश में आई प्राकृतिक विपदा के शीघ्र समाप्त होने तथा प्रभावित नागरिकों को जल्द से जल्द राहत एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त होने की कामना के साथ पूजा संपन्न की।

कर्मकांडी ब्राह्मण समाज ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों के उद्धार, राहत एवं पुनर्स्थापना के लिए राज्य तथा संबंधित निकायों द्वारा किए जा रहे प्रयास सफल हों, इसी उद्देश्य से धार्मिक एवं आध्यात्मिक माध्यम से सामूहिक प्रार्थना की गई।