Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंजाब बैंक में ग्राहक से अपराधियों ने तीस हजार लुटा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/ महाराजगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां उचक्कों ने बैंक परिसर में ही एक व्यक्ति को निशाना बनाकर हजारों रुपये लूट लिए। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला सीवान के महाराजगंज शहर मुख्यालय स्थित पंजाब बैंक का है, जहां श्रवण कुमार नामक व्यक्ति करीब 30 हजार रुपये जमा करने के लिए बैंक पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि बैंक के अंदर पहले से मौजूद कुछ उचक्कों ने उनसे जमा पर्ची देखने के बहाने संपर्क किया। इसी दौरान उन्होंने अन्य ग्राहकों की तरह पर्ची देखने की बात कहकर भरोसा जीतने की कोशिश की।

इसके बाद आरोपियों ने श्रवण कुमार को धमकाते हुए अपने साथ चलने को कहा। डर के कारण पीड़ित उनके साथ बैंक के नीचे चला गया, जहां सुनसान जगह पर ले जाकर उचक्कों ने उनसे 30 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पहचान श्रवण कुमार, पिता दिनेशनाथ प्रसाद के रूप में हुई है, जो नकहास चौक के पास रहते हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे असामाजिक तत्व आसानी से अंदर प्रवेश कर गए।
साथ ही, नगर पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े हैं, जिससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में दिक्कत हो रही है।
घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज के अपर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।