Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंजाब में पाकिस्तानी तस्करों का नेटवर्क बेनकाब, 3.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

नेशनल डेस्क , रानी कुमारी |

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने अभियान चलाकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 3.5 किलोग्राम हेरोइन, कई अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में था और भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थ और हथियार मंगवाता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से निर्देश मिलते थे, जिसके बाद वे पंजाब के अलग-अलग इलाकों में इनकी सप्लाई करते थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ लोग  तरन तारन और अमृतसर  के रहने वाले हैं। उनके पास से तीन आधुनिक तुर्की निर्मित पिस्तौल, 2.30 बोर पिस्तौल और एक 9 मिमी पिस्तौल सहित लगभग 60 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अमृतसर पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लरने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में इस नेटवर्क को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं और पुलिस अब इस गिरोह के सीमा पार कनेक्शन तथा स्थानीय सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार से संचालित ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को झटका लगा है।